Spread the love

रुद्रपुर। पंजाबी गौरव सम्मेलन में शिरकत करने रुद्रपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मेट्रोपोलिस के समीप विधायक शिव अरोरा द्वारा लगाए गए स्वागत स्टॉल पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से कार द्वारा अर्क होटल के लिए रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में मेट्रोपोलिस के पास विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। विधायक शिव अरोरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ ही भव्य गदा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी गदा भेंट की गयी ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुद्रपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर एवं जोरदार नारेबाजी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। पूरा स्वागत स्थल भाजपा के नारों से गूंज उठा।
इस भव्य स्वागत से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी गदगद नजर आए और उन्होंने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का रुद्रपुर आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का अवसर है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का देवभूमि उत्तराखंड और रुद्रपुर की धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, रेखा यादव, डॉ विनीता सक्सेना, राजेश बजाज, प्रीत ग्रोवर, जगदीश विश्वास, मुकेश पाल,प्रीति धीर, राधेश शर्मा, जीतेन्द्र संधू, सुनील वाल्मीकि, इंद्रपाल गुन्नू चौधरी, उपेंद्र चौधरी, शंकर विश्वास, अरुण दीक्षित, मनोज मदान, सुनील यादव, पिंकी चतुर्वेदी, रजनी रावत, स्वाति शर्मा, मयंक कक्कड़, नमन चावला, विक्की वाल्मीकि, रवि दिवाकर, विशु मक्कड़, सचिन मुंजाल, गुरबाज दुमरा, पंकज बांगा, मनीष गगनेजा, यमन बब्बर, नितिन भल्ला, सुषमा अग्रवाल, डंम्पी चोपडा आदि लोग मौजूद रहें।

You cannot copy content of this page