रिपोर्टर अश्वनी दीक्षितखबर पड़ताल
सितारगंज, ऊधम सिंह नगर। सितारगंज कोतवाली में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को क्षेत्राधिकारी सितारगंज दौलतराम वर्मा ने अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा सहित कोतवाली के उपनिरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी कर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इसके बाद क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली के मालखाने, सीसीटीएनएस कार्यालय, डाक कार्यालय, हेल्प डेस्क, बैरक, मैस और अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए शस्त्र संचालन और सुरक्षा पर भी दिया जोर निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शस्त्रों को खोलने-जोड़ने तथा उनके संचालन की जानकारी ली गई साथ ही शस्त्रों की उचित देखभाल, नियमित साफ-सफाई और सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।क्षेत्राधिकारी दौलतराम वर्मा ने कोतवाली परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों को अद्यावधिक रखने, लंबित विवेचनाओं एवं अन्य मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा जनशिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि जनता को पुलिस से संबंधित कार्यों में बेहतर सुविधा मिल सके।पुलिस का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। अर्धवार्षिक निरीक्षण के माध्यम से कोतवाली की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिस व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
