रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित खबर पड़ताल
सितारगंज। क्षेत्र में धान की तौल को लेकर किसानों को आ रही परेशानियों का कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने गंभीरता से संज्ञान लिया। किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और राइस मिल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसके बाद धान की तौल व्यवस्था को सुचारू कराने की पहल की गई।मंत्री सौरभ बहुगुणा ने स्पष्ट किया कि किसानों को अपनी मेहनत से तैयार की गई फसल की तौल कराने में अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि अन्नदाताओं को राहत मिल सके।धान की तौल में आ रही दिक्कतों के बीच मंत्री की इस पहल को किसान हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करना क्षेत्र में किसानों के हितों को लेकर एक सकारात्मक पहल है।
किसानों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सर्वोपरि है। धान की तौल व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए की गई इस पहल पर किसानों ने राहत की उम्मीद जताई है।अन्नदाता का सम्मान, किसान हित सर्वोपरि! इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल सौरभ सिंगल दीप सिंह चौहान जरनैल सिंह कोतवाल सुंदरम शर्मा आदि गणमन लोग मौजूद रहे
