Spread the love

रुद्रपुर भारत रत्न पंडित गोविन्द वल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी के चित्र का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, डीजीसी मनोज तिवारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर पंडित पंत जी को नमन कर श्रद्धांजली दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि पंडित गोविन्द वल्लभ पंत जी स्वतंत्र भारत के महान राजनेता, दूरदर्शी प्रशासक एवं कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने उत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों से लेकर देश की राजनीति तक अपनी अद्वितीय छाप छोड़ी, वे न केवल उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे, बल्कि देश के गृहमंत्री के रूप में भी उन्होंने प्रशासनिक सुधारों और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होने कहा कि पंडित पंत जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका संघर्ष, त्याग और राष्ट्रसेवा का जज़्बा भावी पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देता रहेगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि पंडित पंत जी के आदर्शों को आत्मसात कर जनता की सेवा को ही सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।कार्यक्रम में अधिकारी व कलेक्ट्रेट परिवार उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page