रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज। उत्तरांचल विकास सांस्कृतिक समिति सितारगंज के बैनर तले आयोजित होने वाली पारंपरिक पर्वतीय रामलीला की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में तय कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने तथा रामलीला के सफल संचालन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई बैठक में रामलीला के सफल आयोजन के लिए आर्थिक व्यवस्था, मंच सज्जा, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था (साउंड एंड लाइट) तथा कलाकारों की देखरेख के लिए अलग-अलग समितियों के गठन का प्रस्ताव रखा गया। समिति पदाधिकारियों ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया वहीं, पर्वतीय रामलीला परिसर में पूर्व से अभिनय कर रहे स्थानीय कलाकारों का अभ्यास भी जारी है, ताकि सभी कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं में बेहतर तैयारी के साथ मंचन कर सकें बैठक में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों एवं समिति सदस्यों ने रामलीला को भव्य और सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। साथ ही सभी सदस्यों से पूरी निष्ठा, समर्पण और आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पारंपरिक पर्वतीय रामलीला के आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ समिति के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
