Spread the love

सितारगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के तत्वावधान में इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिविल कोर्ट की जज नंदिता काला मुख्य रूप से पहुंचीं जिस पर स्कूल के प्रिंसिपल शरद पन्त ने अपने स्टाफ सहित उनको सोल उड़ाकर सम्मानित किया और जज नंदिता काला ने छात्र-छात्राओं को कानून एवं अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं जज नंदिता काला ने बच्चों को विभिन्न अपराधों और उनमें निर्धारित सजा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कानून की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि किसी अपराध में कितनी सजा का प्रावधान है और अपराध से किस तरह बचा जा सकता है, इसकी जानकारी अधिवक्ताओं के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती है उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपराध करने से पहले उसके परिणाम और कानूनी प्रावधानों के बारे में जरूर सोचना चाहिए। सभी को प्रयास करना चाहिए कि वे किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहें और दूसरों को भी कानून के प्रति जागरूक करें शिविर में अधिवक्ता मनोरमा गुप्ता, अधिवक्ता रवि कुमार सागर, पी एल बी नीतू सागर, मनोज कुमार, विनीत धामी, रूप जाटव, रिफा, निर्मल गहतौड़ी सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा इस दौरान इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य शरद चंद्र पंत, प्रवक्ता धर्मेंद्र नाथ चौबे, आशा पंत, चारु चंद जोशी, प्रवक्ता विनोद कुमार, सतेश्वर प्रसाद, धर्म सिंह कार्की, समीर, सौरभ सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page