Spread the love

रुद्रपुर। JPS School में आयोजित “युवा सोच, नया उत्तराखंड” के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने सहभागिता करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा की पुत्री अपर्णा शर्मा ने भी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सेल्फी लेकर इस यादगार पल को संजोया।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं की प्रतिभा, सोच और सपनों को नई दिशा देने के साथ ही नए एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

You cannot copy content of this page