Spread the love

रिपोर्ट अश्वनी दीक्षितदीक्षित
सितारगंज पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप सितारगंज। नगर के वार्ड नंबर 11 निवासी एक नाबालिग लड़की पिछले करीब 67 दिनों से लापता है। काफी समय बीत जाने के बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों और सहयोगियों में नाराजगी है इसी को लेकर बृहस्पतिवार को सितारगंज में परिजनों और सहयोगियों ने प्रदर्शन कर पुलिस से जल्द से जल्द नाबालिग लड़की की बरामदगी की मांग की प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को तलाश करने में पुलिस की ओर से लापरवाही बरती जा रही है उनका कहना है कि करीब 67 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक लड़की का पता नहीं लगा पाई है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है प्रदर्शन की सूचना पर पूर्व विधायक नारायण पाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समर्थन देते हुए कहा कि नाबालिग लड़की की जल्द बरामदगी होनी चाहिए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 13 तारीख तक लड़की बरामद नहीं हुई तो वह दोबारा पुलिस अधिकारियों से इस मामले को लेकर वार्ता करेंगे और आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएग प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने पुलिस से मामले में तेजी लाने और नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद करने की मांग की इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण पाल, अनीता, नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस आकाश अंसारी, जमीर शेख, विशाल सिंह, शाहनवाज खान, सहित सैकड़ो प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page