Spread the love

रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित

सितारगंज। एसएम पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं डीएलएसए सचिव ममता पंत ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को कानून और विभिन्न अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं न्यायाधीश ममता पंत ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि ड्रग्स, शराब और अन्य प्रकार के नशे से व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो सकता है। उन्होंने बच्चों से नशे से पूरी तरह दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति भी सचेत किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी के साथ साइबर क्राइम होता है तो इसकी सूचना तत्काल अपने माता-पिता अथवा नजदीकी पुलिस थाने में दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं की सुरक्षा और उन्हें परेशान करने से संबंधित कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून में कड़े प्रावधान किए गए हैं तथा अपराध करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा न्यायाधीश ममता पंत को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता विश्वजीत राय, एडवोकेट मनोरमा गुप्ता, पीएलबी नीतू, मनोज कुमार, विनीत धामी, रूप जाटव, रिफा, निर्मल , मुकेश चंद, अमित कुमार, मंगल सिंह, बलजीत कौर, मगेश्वरी देवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

You cannot copy content of this page