बैंक ने सुदृढ़ आस्ति गुणवत्ता के साथ व्यवसाय वृद्धि में निरंतरता बनाए रखी है
मुख्य विशिष्टताएं
बैंक का वैश्विक कारोबार 15.4% वर्ष दर वर्ष की बढ़त के साथ ₹30,50,457 करोड़ रहा।
30 जून, 2026 तक बैंक के वैश्विक अग्रिमों में 17.4% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि दर्ज की गई और घरेलू अग्रिमों में 16.1% की वृद्धि दर्ज हुई।
ऑटो ऋण (25.3%), मॉर्गेज ऋण (27.4%), गृह ऋण (14.7%) एवं शिक्षा ऋण (10.8%) जैसे विभिन्न सेगमेंट में वर्ष-दर-वर्ष हुई सुदृढ़ वृद्धि है जिसके परिणामस्वरूप बैंक के ऑर्गेनिक रिटेल अग्रिमों में वर्ष-दर-वर्ष 18.4% की बढ़ोतरी हुई।
30 जून, 2026 तक रिटेल, कृषि ऋण और एमएसएमई (आरएएम) पोर्टफोलियो में वर्ष-दर-वर्ष 16.5% की वृद्धि हुई है और कुल अग्रिमों में आरएएम ऋणों की हिस्सेदारी 62.9% रही है।
वैश्विक जमाओं में वर्ष-दर-वर्ष 13.8% और घरेलू जमाओं में वर्ष दर वर्ष 14.7% की वृद्धि दर्ज की गई है।
घरेलू कासा जमाएं वर्ष-दर-वर्ष 10% की सुदृढ़ वृद्धि के साथ ₹5,21,149 करोड़ रही है।
तिमाही के लिए निवल ब्याज आय वर्ष-दर-वर्ष 9.5% की बढ़त के साथ ₹12,524 करोड़ रही।
तिमाही के लिए गैर-ब्याज आय ₹3,470 करोड़ रही, जिसमें ₹893 करोड़ की ट्रेजरी आय, राइट-ऑफ किए गए खातों में ₹1,006 करोड़ की वसूली और तिमाही के दौरान पीएसएलसी आय ₹280 करोड़ रही।
तिमाही के दौरान परिचालनगत व्यय ₹7,868 करोड़ रहा। (-0.1% वर्ष-दर-वर्ष)
तिमाही के दौरान परिचालनगत लाभ ₹8,127 करोड़ रहा।
वन-ऑफ अपवादात्मक मद के प्रभाव को समायोजित करने के पश्चात, तिमाही के दौरान बैंक का निवल लाभ ₹1,278 करोड़ रुपये रहा है। समझौता भुगतान को शामिल न करने पर, निवल लाभ ₹5,528 करोड़ रुपये होता।
वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही के लिए आस्ति पर प्रतिफल (आरओए) 0.25% रहा। अपवादात्मक मद के प्रभाव को शामिल न करने पर आरओए 1.10% होता।
वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही के लिए इक्विटी पर प्रतिफल (आरओई) 3.89% रहा. अपवादात्मक मद के प्रभाव को शामिल न करने पर आरओई 16.57% रहता।
वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही के लिए जमाओं की लागत 4.66% रही जिसमें वर्ष-दर-वर्ष 39 बीपीएस और तिमाही दर तिमाही 12 बीपीएस की कमी आई है।
वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही के लिए वैश्विक निवल ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 2.77% रहा. तिमाही के दौरान घरेलू निवल ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 2.93% रहा।
बैंक ने सुदृढ़ आस्ति गुणवत्ता बनाए रखी है, वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही के दौरान सकल एनपीए वर्ष दर वर्ष 29 बीपीएस की कमी के साथ 1.99% रहा है।
बैंक के निवल एनपीए में भी 10 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष की कमी आई है और वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही में यह 0.50% रहा है।
टीडब्ल्यूओ के साथ 93.28% और टीडबल्यूओ के बिना 75.07% के प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) के साथ बैंक की बैलेंस शीट सुदृढ़ बनी हुई है।
वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही के लिए स्लिपेज अनुपात वर्ष-दर-वर्ष 25 बीपीएस की कमी के साथ 0.91% रहा।
ऋण लागत वित्त वर्ष-26 की पहली तिमाही के 0.55% के सापेक्ष वित्त वर्ष-26 की पहली तिमाही के लिए 0.29% रही।
30 जून, 2026 तक बैंक का पूंजी पर्याप्तता (सीआरएआर) अनुपात 16.30% रहा, जिससे बैंक की पूंजी स्थिति मजबूत बनी हुई है।
लाभप्रदता
वन-ऑफ अपवादात्मक मद के प्रभाव को समायोजित करने के पश्चात, वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही के लिए निवल लाभ ₹1,278 करोड़ रहा है, इस प्रभाव को शामिल न किए जाने की स्थिति में निवल लाभ ₹5,528 करोड़ रहता।
वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही के लिए निवल ब्याज आय ₹12,524 करोड़ (+9.5% वर्ष-दर-वर्ष) रहा।
वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही के लिए गैर ब्याज आय ₹3,470 करोड़ रही।
वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही के लिए वैश्विक निवल ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 2.77% रहा।
इस तिमाही के लिए घरेलू निवल ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 2.93% रहा।
तिमाही के लिए परिचालनगत लाभ ₹ 8,127 करोड़ रहा।
आस्तियों पर प्रतिफल (आरओए) 0.25% रहा। अपवादात्मक मद के प्रभाव को शामिल न करने पर आस्ति पर प्रतिफल (आरओए) 1.10% रहता।
वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही के दौरान इक्विटी पर प्रतिफल (आरओई) 3.89% रहा। अपवादात्मक मद के प्रभाव को शामिल न करने पर आस्ति पर इक्विटी पर प्रतिफल (आरओई) 16.57% रहता।
आस्ति गुणवत्ता
वित्त वर्ष-26 की पहली तिमाही के लिए 2.28% के सापेक्ष वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही में सकल एनपीए सुधरकर 1.99% हो गया है।
बैंक का निवल एनपीए अनुपात 10 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष की कमी के साथ वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही में 0.50% रहा है।
टीडबल्यूओ के साथ 93.28% और टीडबल्यूओ के बिना 75.07% के प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) के साथ बैंक की बैलेंस शीट सुदृढ़ बनी हुई है।
वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही के लिए स्लिपेज अनुपात 25 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष की कमी के साथ 0.91% रहा है।
ऋण लागत वित्त वर्ष-26 की पहली तिमाही के 0.55% के सापेक्ष वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही के लिए 0.29% रही है।
पूंजी पर्याप्तता
बैंक का CRAR जून,26 में 16.30% रहा। टियर-I 14.41% (CET-1 13.90% पर, AT1 0.51% पर) और टियर-II जून, 26 तक 1.89% रहा।
समेकित इकाई का CRAR और CET-1 क्रमशः 16.70% और 14.36% रहे।
चलनिधि कवरेज अनुपात (LCR) स्टैंडअलोन रूप से 127% (लगभग) रहा।
व्यवसायिक कार्यनिष्पादन
बैंक का घरेलू अग्रिम बढ़कर ₹11,50,906 करोड़ हो गया, इसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर +16.1% की वृद्धि दर्ज की गई है।
बैंक का वैश्विक अग्रिम बढ़कर ₹14,16,898 करोड़ हो गया, इसमें वर्ष-दर-वर्ष +17.4% की वृद्धि हुई।
अंतर्राष्ट्रीय अग्रिमों में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 23.3% की वृद्धि दर्ज की गई जो बढ़कर जून, 26 में ₹2,65,992 करोड़ हो गए।
घरेलू जमाएं वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 14.7% की बढ़ोतरी के साथ जून, 26 में ₹13,81,535 करोड़ हो गई।
वैश्विक जमाएं वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 13.8% की बढ़ोतरी के साथ ₹16,33,559 करोड़ हो गई।
घरेलू कासा जमाओं में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 10% की वृद्धि दर्ज की गई और और 30 जून, 2026 यह ₹5,21,149 करोड़ रही।
अंतर्राष्ट्रीय जमाएं जून, 2026 में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 8.9% की बढ़ोतरी के साथ ₹2,52,024 करोड़ हो गईं।
ऑटो ऋण (25.3%), मॉर्गेज ऋण (27.4%), गृह ऋण (14.7%) तथा शिक्षा ऋण (10.8%) जैसे क्षेत्रों में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर सुदृढ़ वृद्धि के परिणामस्वरूप ऑर्गेनिक रिटेल अग्रिमों में 18.4% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज की गई।
कृषि ऋण पोर्टफोलियो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18.7% बढ़कर ₹1,91,989 करोड़ रहा।
ऑर्गेनिक एमएसएमई पोर्टफोलियो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 20.3% की वृद्धि के साथ ₹1,63,264 करोड़ रहा।
कॉर्पोरेट अग्रिमों में वर्ष-दर-वर्ष आधार 15.3% की वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹4,27,082 करोड़ रहा है।
30 जून,2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम
विवरण (रुपये करोड़ में)
वित्त वर्ष-26की पहली तिमाही
वित्त वर्ष-26 की चौथी तिमाही
वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही
वर्ष-दर-वर्ष (%)
ब्याज से आय
31,091
32,642
33,211
6.8
ब्याज पर व्यय
19,657
20,148
20,686
5.2
निवल ब्याज आय (NII)
11,435
12,494
12,524
9.5
गैर-ब्याज आय
4,675
3,967
3,470
-25.8
परिचालन आय
16,109
16,460
15,995
-0.7
परिचालन व्यय
7,873
7,391
7,868
-0.1
परिचालन लाभ
8,236
9,069
8,127
-1.3
कुल प्रावधान (कर के अलावा) और आकस्मिक व्यय
1,967
3,150
6,323*
जिनमें से, अपलेखित NPA अशोध्य कर्ज
1,686
2,566
1,043
-38.2
कर-अदायगी से पूर्व लाभ
6,270
5,919
1,804
-71.2
कर हेतु प्रावधान
1,728
303
526
-69.6
निवल लाभ
4,541
5,616
1,278
-71.8
*नोट: इसमें 600 मिलियन यूएस डॉलर (₹5,680 करोड़) की अपवादात्मक मद शामिल है।
व्यावसायिक स्थिति
विवरण (रुपये करोड़ में)
30 जून 2025
31 मार्च 2026
30 जून 2026
वर्ष-दर-वर्ष (%)
घरेलू जमाएं
12,04,283
14,01,290
13,81,535
14.7
घरेलू कासा
4,73,637
5,45,034
5,21,149
10.0
वैश्विक जमाएं
14,35,634
16,48,487
16,33,559
13.8
घरेलू अग्रिम
9,91,363
11,69,458
11,50,906
16.1
जिसमें से, रिटेल ऋण पोर्टफोलियो (ऑर्गेनिक)
2,61,479
3,02,598
3,09,674
18.4
वैश्विक अग्रिम राशि
12,07,056
14,29,879
14,16,898
17.4
प्रमुख अनुपात
विवरण
वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही
वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही
वित्त वर्ष-27 की पहली तिमाही
NIM वैश्विक %*
2.91
2.89
2.77
आस्ति पर प्रतिलाभ (%)
1.03
1.15
0.25
CRAR (%)
17.61
15.82
16.30
CET-1 (%)
14.12
13.16
13.90
सकल एनपीए (%)
2.28
1.89
1.99
निवल एनपीए (%)
0.60
0.45
0.50
PCR (TWO के साथ) (%)
93.18
93.94
93.28
24 जुलाई, 2026
मुंबई
About Bank of Baroda
Bank of Baroda (“The Bank”) established on July 20, 1908 is an Indian state-owned banking and financial services organization, headquartered in Vadodara (earlier known as Baroda), in Gujarat, India. Under the ‘Alternative Mechanism’ scheme, the Government announced the amalgamation of Vijaya Bank and Dena Bank with Bank of Baroda which came into effect on April 1, 2019.
Bank of Baroda is one of India’s largest banks with a strong domestic presence spanning 8,660 branches and 11,629 ATMs and Cash Recyclers supported by self-service channels. The Bank has a significant international presence with a network of 80 overseas offices across 15 countries & 43 branches of Overseas Associate.
Visit us at https://bankofbaroda.bank.in/
Facebook https://www.facebook.com/bankofbaroda/
X https://x.com/bankofbaroda
Instagram https://www.instagram.com/officialbankofbaroda/
YouTube https://www.youtube.com/@BankofBaroda
LinkedIn https://www.linkedin.com/company/bankofbaroda/
For media queries, please contact:
Bank of Baroda: Phiroza Choksi | +91 9820363681 | corp.pr@bankofbaroda.bank.in
Adfactors PR: Mohsin Vadgama | +91 8484848485 | mohsin.vadgama@adfactorspr.com
For further details, please contact:
Mr. I V L Sridhar
Chief Financial Officer
Bank of Baroda
Mumbai
Cfo.bcc@bankofbaroda.bank.in
