Spread the love


रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

सितारगंज। ग्राम पंचायत चाचार में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए सड़क में मानकों के अनुरूप बेहतर सामग्री का प्रयोग किया जाए, ताकि निर्माण कार्य मजबूत और टिकाऊ हो तथा लंबे समय तक ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ईश्वरी प्रसाद गंगवार लंबे समय तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे और करीब 20 वर्षों तक गांव-गांव पहुंचकर जनता के बीच रहकर जनसेवा करते रहे। उन्होंने कहा कि आज उम्र के इस पड़ाव में भी गंगवार लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं मंत्री ने कहा कि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना और सेवा करना अपने आप में बड़ी बात है।मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी जनता से अपील करते हुए कहा कि मतदाता अपने वोट का सही स्थान पर इस्तेमाल करें और किसी के बहकावे में आकर मतदान न करें। उन्होंने कहा कि वह जनहित और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को लेकर लगातार जनता के बीच पहुंचते रहेंगे।उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद समस्त कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी के सहयोग और सहभागिता की आवश्यकता है। इस मौके पर खतीब अहमद क्षेत्र पंचायत सदस्य जरनैल सिंह पूर्व प्रधान रासुद्दीन सिसैया संजय वाछड प्रधान उस्मान शाहदोरा और समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page