Spread the love


रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित 9837 929251
खबर पड़ताल

आज जिला सहकारी बैंक, ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष पद पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राम मेहरोत्रा जी की धर्मपत्नी ममता मेहरोत्रा जी, उपाध्यक्ष पद पर श्री नरेन्द्र चौधरी जी एवं संपूर्ण बोर्ड के निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसी क्रम में सितारगंज के वरिष्ठ भाजपा नेता आदेश ठाकुर जी की धर्मपत्नी ज्योति सिंह जी एवं श्री दयानन्द तिवारी के निर्विरोध निदेशक निर्वाचित होने पर भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आप सभी का निर्विरोध निर्वाचन सहकारिता के क्षेत्र में आपसी विश्वास, एकजुटता और मजबूत नेतृत्व का परिचायक है। यह नई जिम्मेदारी सहकारिता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए किसानों, बैंक सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों के हित में निरंतर कार्य करें तथा सहकारिता के माध्यम से विकास की नई दिशा स्थापित करें आप सभी के उज्ज्वल, सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एव शुभकामनाएं

You cannot copy content of this page