रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
नानकमत्ता। टुकड़ी क्षेत्र में देहवा नदी के लगातार हो रहे कटाव से किसानों की जमीन को हो रहे नुकसान का पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में हर वर्ष देहवा नदी का कटाव बढ़ जाता है, जिससे किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि नदी की भेंट चढ़ रही है। किसानों की आजीविका मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। ऐसे में जमीन के लगातार कटाव से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो रहा है पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा ने कहा कि किसानों की समस्या गंभीर है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को नदी के कटाव से हुए नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।ग्रामीणों ने मांग की कि देहवा नदी के कटाव को रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए तथा नदी का रुख कृषि भूमि की ओर जाने से रोका जाए। किसानों का कहना है कि हर साल बरसात में उनकी जमीन कटाव की चपेट में आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्रशासन और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा तथा किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
