Spread the love

किच्छाअलग-अलग दो मामलों में क्रमशः 20 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम एवं 60 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व विक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश के अनुपालन में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर श्री उत्तम सिंह नेगी व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार व वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, कोतवाली किच्छा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा अवैध मादक पदार्थों व अवैध मदिरा की निर्मिति, भंडारण, परिवहन, विक्रय आदि के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही अनवरत् प्रचलित है। *उक्त कार्यवाही के अनुक्रम में -*

  • दिनांक 17.07.2026 की देर रात्रि में कोतवाली किच्छा की पुलिस टीम – 1. उपनिरीक्षक बसंत प्रसाद, चौकी प्रभारी, चौकी लालपुर, 2. कांस्टेबल मदन नाथ व 3. कांस्टेबल मनोज कुमार द्वारा एक व्यक्ति हरिदास पुत्र अनक चंद्र राय, उम्र 35 वर्ष निवासी चन्दननगर, देवरिया, कोतवाली किच्छा, जिला ऊधम सिंह नगर के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी पर उक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60, एक्साइज एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
  • दिनांक 18.07.2026 को कोतवाली किच्छा की पुलिस टीम – 1. उपनिरीक्षक विजय सिंह, चौकी प्रभारी चौकी कलकत्ता फार्म व 2. कांस्टेबल यशपाल आर्य द्वारा रामदत्त पुत्र जोगिंदर सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी जीरो बंधा, धोराधाम, कोतवाली किच्छा, जिला ऊधम सिंह नगर के कब्जे से 60 पाउच अवैध कच्ची शराब की बरामदगी पर गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60, एक्साइज एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

You cannot copy content of this page