सितारगंज पुलिस का प्रहार स्मैक तस्कर 05.20 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा, ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्त कार्यवाही जारीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के कुशल पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में सितारगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 1की रात्रि में चौकी प्रभारी शक्तिफार्म उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र तिवारी द्वारा मय पुलिस टीम के क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग के दौरान चांस रिकवरी अभियुक्त अमनदीप सिंह पुत्र समराज सिंह, निवासी ग्राम बसगर, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 20 वर्ष* को मोटरसाइकिल संख्या UK06AR4899 पर 05.20 ग्राम स्मैक का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। बरामदगी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी विधिक प्रक्रिया के तहत सीज कर दिया गया। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में मुकदमा एफआईआर संख्या 352/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है पुलिस टीम मेंप्रभारी निरीक्षक- सुंदरम शर्मा एसआई- एसआई जगदीश चंद्र तिवारी , चौकी इंचार्ज शक्ति फार्म एएसआई कमलेश मेहरा हे0कानि- कुन्दन सिंह , का0 -भूपाल सिंहआदि मौजूद रहे।
