किच्छा। वरिष्ठ पत्रकार ए ए तन्हा के पिता एव किसान कार मोटीफीकेशन के स्वामी प्रतिष्ठित व्यवसायी हाजी अब्दुल मजीद का बीमारी के चलते इन्तकाल (स्वर्गवास) हो गया।उनके निधन की खबर से व्यापारी वर्ग एवं पत्रकार जगत में शोक की लहर छा गई। बड़ी तादाद में लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत की मगफिरत की कामना की।नगर के वार्ड नंबर 12 निवासी वरिष्ठ पत्रकार ए ए तन्हा के पिता एव किसान कार मोटीफीकेशन के स्वामी वयवसायी हाजी अब्दुल मजीद (84) का बीमारी के चलने इन्तकाल(स्वर्गवास) हो गया। उन्होंने अन्तिम सांस अपने निवास पर भरे पूरे परिवार की मौजूदगी में ली। व्यवसायी हाजी अब्दुल मजीद के निधन की सूचना पर उनके शुभचिंतकों परिचितों एवं रिश्तेदारों तथा व्यापारियों व पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लग गया। उनको सैकड़ो लोगों ने नम आंखो से अंतिम विदाई देते हुए उनकी मगफिरत की कामना करते हुए नगर के वार्ड नंबर 12 में स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया। दिवंगत व्यवसायी हाजी अब्दुल मजीद अपने पीछे अपने पुत्र पूर्व पत्रकार अब्दुल अज़ीज़ मुन्ना, नगर के वरिष्ठ पत्रकार ए ए तन्हा समेत भरा पूरा परिवार को बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निवास पर संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक तिलक राज बेहड, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, पूर्व पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश प्रताप सिंह , कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता गुलशन सिंधी, एडवोकेट जीवन जोशी, प्रमुख समाजसेवी हाजी रईस अहमद, पूर्व सभासद एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नजाकत खान, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बबलू, अशोक मित्रा, पूर्व दर्जा मंत्री प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर गणेश उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, सपा नेता इकबाल कुरैशी,पूर्व प्रधान देवरिया चंदन सिंह,एन यू पूर्व सभासद शकील अहमद, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव सक्सेना, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हारून मलिक, वरिष्ठ भाजपा नेता हाजी लईक कुरैशी, पूर्व बीडीसी सदस्य हाजी मोहम्मद राशिद मुन्ना अंसारी,फजील खान,भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा,के अलावा हिंदुस्तान समाचार पत्र हल्द्वानी के संपादक जहांगीर राजू , रुद्रपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजीव चावला, कंचन वर्मा, पत्रकार अल्तमश मलिक,हरपाल सिंह,विकास दावडा,शिवम शर्मा, राज सक्सेना, लक्ष्मण सिंह बिष्ट ,शरद पांडे ललित भंडारी, अंकित कुमार आदि। विद्युत विभाग के एसडीओ ललित मोहन आर्य, स्वास्थ्य विभाग के भूपाल सिंह शाह आदि।
