रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ की संस्तुति पर रुद्रपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा को कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों में खुशी की लहर है।

इसी क्रम में आज किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास पर संजय जुनेजा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय जुनेजा को मिष्ठान खिलाकर, चुनरी एवं पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ एवं रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संजय जुनेजा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संजय जुनेजा को कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने से व्यापारी वर्ग में अपार खुशी है। उनके नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं को कांग्रेस पार्टी के मंच पर प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा व्यापारियों और पार्टी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

इस अवसर पर संजय जुनेजा ने प्रदेश नेतृत्व, विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं उपस्थित सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।

कार्यक्रम में लक्ष्मण दास बांगा, विजय पुजारा,पार्षद गौरव खुराना, पार्षद जितेश शर्मा, पार्षद इंद्रजीत सिंह, पार्षद अशफाक अंसारी, पार्षद बाबू खान, मोहनखेड़ा,

ओमकार ढिल्लों,विक्रमजीत सिंह विर्क,पवन वर्मा, सुशील बत्रा,संजीव गुप्ता,गौरव गांधी, विकास गुप्ता,जिमी बांगा, उमर अली, मोहन कुमार, राकेश अधिकारी, आशित बाला,फरमान सिद्दीकी, राजेंद्र मिश्रा राजू कोली, समप्रीत ग्रोवर,संजय ठुकराल, विकास विश्वास,आनंद शर्मा,निशांत शाही, पिंटू राय सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे

2346568.png

 

You missed