रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने रविवार को अपने आवास पर उत्तराखंड सरकार के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग में नामित सदस्यों हरजिंदर सिंह खालसा एवं राजनाथ मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि ओबीसी आयोग में अनुभवी और समर्पित प्रतिनिधियों की नियुक्ति से अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी तथा उन्हें न्याय दिलाने में आयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने दोनों नामित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा नेत्री विमला बिष्ट, उपप्रधान जसवंत सिंह (बिजटी), सेवानिवृत्त मेजर सूबेदार पूरन सिंह, उपप्रधान रजत सिंह (बाघोरा), बक्शीस सिंह काला, नारायण सिंह, मंजीत सिंह खालसा, गुरप्रींदर सिंह, सूरज सिंह राणा, अनिल मौर्य सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
