Spread the love

🔸

➡️ रात्रि के समय चोरी की योजना बनाते 04 शातिर गिरफ्तार

➡️ लोहा काटने वाला कटर, दो नाजायज चाकू एवं अन्य ताला तोड़ने की सामग्री बरामद श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में चलाए जा रहे औपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्राधिकारी खटीमा महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री संजय पाठक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में चौकी प्रतापपूर एवं कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 28/08/26 को रात्रि में चोरी की घटना की तैयारी करने हेतु चार व्यक्तियों क्रमशः 1-विक्रम सिंह बाजवा उर्फ विक्की पुत्र बग्गा सिंह निवासी ग्राम गढी थाना नानकमत्ता उ0 सिंह नगर के कब्जे से एद अदद चाकू, एक अदद टार्च काली, एक अदद छीनी लोहे की, (2) जुनैद खान पुत्र स्व0 तसब्बर सिंह निवासी वार्ड न0-04 हुसैनी मस्जिद के पीछे इस्लाम नगर थाना खटीमा उ0 सिं0 नगर के कब्जे से एक नाजायज चाकू ,02 अदद चाबी के गुच्छे , 01 अदद टार्च बरंग काला, (3) कल्लू कश्यप पुत्र राजेन्द्न कश्यप निवासी गुरुनानक कलौनी थाने के पीछे थाना नानकमत्ता उ0 सि0 नगर के कब्जे से एक अदद लोहे की धातू का कटर , 01 अदद सरिये की छङ , तथा 01 अदद पेचकश, (4) राहुल राणा पुत्र स्व0 सुरेश राणा निवासी गढी पट्टी कवाली थाना नानकमत्ता उ0 सि0 नगर के कब्जे से 01 अदद प्लास , 01 अदद पेचकश , 01 अदद हथौङा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो के विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में मु0 Fir No. 194/2026 धारा 312/313 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम विक्रम सिंह आदि पंजीकृत किया गया है विवेचक द्वारा अभियुक्त को मा0 न्या0 पेश किया गया है कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत औपरेशन प्रहार के अंतर्गत नानकमत्ता पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है

*नाम पता अभियुक्तगण–
1-विक्रम सिंह बाजवा उर्फ विक्की पुत्र बग्गा सिंह निवासी ग्राम गढी थाना नानकमत्ता उ0 सिंह नगर उम्र 22 वर्ष।
2-जुनैद खान पुत्र स्व0 तसब्बर सिंह निवासी वार्ड न0-04 हुसैनी मस्जिद के पीछे इस्लाम नगर थाना खटीमा उ0 सिं0 नगर उम्र 27 वर्ष।
3-कल्लू कश्यप पुत्र राजेन्द्न कश्यप निवासी गुरुनानक कलौनी थाने के पीछे थाना नानकमत्ता उ0 सि0 नगर उम्र 42 वर्ष।
4-राहुल राणा पुत्र स्व0 सुरेश राणा निवासी गढी पट्टी कवाली थाना नानकमत्ता उ0 सि0 नगर उम्र 24 वर्ष

बरामदगी-
1-अभियुक्त विक्रम सिंह उपरोक्त के कब्जे से एक नाजायज चाकू , 01 अदद टार्च बरंग काला, 01 अदद छीनी लोहे बरामद होना।

2-अभियुक्त जुनैद खान उपरोक्त के कब्जे से एक नाजायज चाकू ,02 अदद चाबी के गुच्छे , 01 अदद टार्च बरंग काला, बरामद होना।

3-अभियुक्त कल्लू कशयप उपरोक्त के कब्जे से एक अदद लोहे की धातू का कटर , 01 अदद सरिये की छङ , तथा 01 अदद पेचकश बरामद होना।

4-अभियुक्त राहुल राणा उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद प्लास , 01 अदद पेचकश , 01 अदद हथौङा बरामद होना।

पुलिस टीम
1- SHO संजय पाठक
2-उ0नि0 राजेन्द्र पंत
3-उ0नि0 अनवर अहमद
4-हेड कानि0 अशोक
5-कानि0 मो0 इमरान
6-कानि0 श्याम सिंह
7-कानि0 गिरीश चन्द्र

You cannot copy content of this page