Spread the love


रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

सितारगंज किरायेदार सत्यापन को लेकर ऊधमसिंह नगर पुलिस का अभियान, मकान मालिकों पर भी कार्रवाई ऊधमसिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा किरायेदारों के सत्यापन को लेकर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे किरायेदारों के साथ-साथ सत्यापन कराए बिना किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई अभियान के तहत थाना पुलभट्टा क्षेत्र में 03 मकान मालिकों का ₹10,000-₹10,000 तथा 05 किरायेदारों का ₹250-₹250 का चालान किया गया। वहीं कोतवाली किच्छा में 07 मकान मालिकों का ₹10,000-₹10,000 और 02 किरायेदारों का ₹250-₹250 का चालान किया गया इसी क्रम में कोतवाली सितारगंज पुलिस ने 06 मकान मालिकों का ₹10,000-₹10,000 तथा 11 किरायेदारों का ₹250-₹250 का चालान काटा पुलिस का कहना है कि किरायेदारों का सत्यापन कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। अभियान के माध्यम से पुलिस द्वारा लोगों को अपने किरायेदारों का समय पर सत्यापन कराने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।ऊधमसिंह नगर पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निभा रही है।

You cannot copy content of this page