रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज उत्तराखंड की मछली पहली बार पहुंची अंतरराष्ट्रीय बाजार, नेपाल भेजी गई 5 मीट्रिक टन मछली सितारगंज/ऊधमसिंह नगर। उत्तराखंड के मत्स्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। प्रदेश की मछली पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंची है। उत्तराखंड से 5 मीट्रिक टन मछली नेपाल निर्यात की गई है। इस उपलब्धि से प्रदेश के मत्स्य पालकों में उत्साह का माहौल है मछली का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात होना उत्तराखंड के मत्स्य पालकों की मेहनत, लगन और प्रदेश में मत्स्य व्यवसाय की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाता है। इससे आने वाले समय में स्थानीय मत्स्य पालकों को नए बाजार मिलने और उनकी आय के अवसर बढ़ने की उम्मीद है इस उपलब्धि के लिए मत्स्य मंत्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व और मत्स्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की जा रही है। विभागीय स्तर पर मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों और मत्स्य पालकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का यह महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है उत्तराखंड की मेहनत अब देश की सीमाओं को पार कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बना रही है। नेपाल को भेजी गई 5 मीट्रिक टन मछली का निर्यात प्रदेश के मत्स्य क्षेत्र के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि है
