Spread the love

बाजपुर। रेवाड़ा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री राजेश कुमार ने आज उप जिलाधिकारी महोदय एवं तहसीलदार महोदय के साथ धरातल पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया तथा वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया।

इस दौरान श्री राजेश कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए नदी के जलस्तर एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आवश्यक संसाधनों की तैनाती तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। आपदा जैसी परिस्थितियों में सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है।

श्री राजेश कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नदी-नालों, पुलों एवं जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों के समीप जाने से बचें और अनावश्यक जोखिम न लें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।

श्री राजेश कुमार ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी विषम परिस्थिति में क्षेत्रवासियों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखा जाएगा।

You cannot copy content of this page