Spread the love

जसपुर समाजवादी पार्टी उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व में जसपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में निरंतर बढ़ रहे महिलाओं पर अपराधों व लाचार होती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा उत्तराखंड में महिलाओं पर हो रहे अपराधों में जिस प्रकार से भाजपा के नेताओं के नाम सार्वजनिक होते हैं उसे कानूनी न्यायिक व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग जाते हैं और आम जनमानस को न्याय नहीं मिल पाता सपा जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा की सरकार दोषियो को निर्दोष साबित करने के लिए कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है सपा नेता रवि छाबड़ा ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर हालिया समय में कई रिपोर्ट और सर्वे सामने आए हैं जो प्रदेश के कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हैं नवीनतम आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में महिला सुरक्षा एक संवेदनशी मुद्दा बनी हुई है लेकिन सरकार इस पर लगातार विफल साबित हो रही है क्योंकि उसकी स्वयं की सरकार के पदाधिकारी के नाम इसमें शामिल होते हैं सपा नेता रवि छाबड़ा ने कहा प्रदेश में अराजकता और बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं जिससे महिलाएं अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही लगातार कथित तौर पर उन भाजपा नेताओं को बचाने में सरकार लगी हुई है जो दुष्कर्म जैसे मामलों में शामिल हैं इस दौरान प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान नगर अध्यक्ष जस पुर डॉक्टर नईम अहमद महिला सभा नगर अध्यक्ष जस पुर परवीन जहां हाजी सिब्ते हसन मेहरबान अली मोहम्मद नाजिम सैफी मुमताज जहां नरगिस मीना नफीसा बेगम शामिल रही

You cannot copy content of this page