➡️ **जिलेभर में 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 128 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही।**
➡️ *₹30,350 का जुर्माना वसूला गया।*
➡️ *सार्वजनिक स्थानों एवं होटल-ढाबों में शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई का विवरण निम्नवत है—
➡️ *जसपुर:* 12 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹3,000 का जुर्माना वसूला गया।
➡️ *कुण्डा:* 10 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹2,500 का जुर्माना वसूला गया।
➡️ *काशीपुर:* 05 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹1,200 का जुर्माना वसूला गया।
➡️ *आईटीआई:* 13 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹3,500 का जुर्माना वसूला गया।
➡️ *बाजपुर:* 15 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹1,200 का जुर्माना वसूला गया।
➡️ *केलाखेड़ा:* 09 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹2,250 का जुर्माना वसूला गया।
➡️ *गदरपुर:* 02 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹500 का जुर्माना वसूला गया।
➡️ *ट्रांजिट कैंप:* 42 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹10,500 का जुर्माना वसूला गया।
➡️ *किच्छा:* 01 व्यक्ति के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹250 का जुर्माना वसूला गया।
➡️ *सितारगंज:* 08 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹2,000 का जुर्माना वसूला गया।
➡️ *नानकमत्ता:* 01 व्यक्ति के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹250 का जुर्माना वसूला गया।
➡️ *खटीमा:* 22 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹5,750 का जुर्माना वसूला गया।
*समग्र कार्रवाई का परिणाम:*
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा **128 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹30,350 का जुर्माना वसूला गया।**
**एसएसपी मणिकांत मिश्रा का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, अव्यवस्था फैलाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।*
जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
