Spread the love

प्रयागराज -परम् पूज्य श्री श्री 1008 डॉ स्वामी रमण पूरी महाराज महामंडलेश्वर पंचायती अखाडा श्री निरंजनी प्रयागराज अपने प्रेरणामयी संदेश मे कहा की युवा शक्ति ही राष्ट्र और सनातन धर्म की सबसे बड़ी ताकत है!यदि युवा शक्ति अपने जीवन मे संस्कार, सेवा, सयम और सदाचार अपनाये तो भारतको पुन विश्वगुरु बनाने से कोई भी बाहरी विदेशी ताकतें नहीं रोक सकती है!महामंडलेश्वर ने आह्वान किया है की युवा अपने माता पिता, गुरुजनो, एंव संस्कृति का सम्मान करें, और नशे व कुसंगति से दूर रहे!स्वामी जी ने बताया की आज के समय मे युवाओं को रोग, ध्यान, भक्ति और मानव सेवा को अपने जीवन का अभिन्न जिम्मेदारी समझे तो समाज मे परिवर्तन सम्भव है!स्वामी रमण पूरी जी ने बताया की सनातन धर्म हमें प्रेम,करुणा, त्याग और मानव कल्याण का मार्ग दिखाता है!इन मूल्यों को अपनाकर ही एक शक्त,स्मृद्ध राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है!स्वामी जी ने समाज के सभी वर्गों से अपील की सभी मिलकर धर्म, सेवा और राष्ट्रीभक्ति का प्रकाश फैलाये व आने वाली पीढ़ियों को संस्कारित,अनुशासित और चरित्रवाहन बनाये!

You cannot copy content of this page