सितारगंज। क्षेत्रवासियों के चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने सितारगंज कोतवाली पुलिस का आभार जताया पुलिस द्वारा करीब 12 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए। इनमें कई मोबाइल ऐसे भी थे, जो 6 महीने, 1 साल और यहां तक कि 2 साल पहले चोरी या गुम हुए थे। लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतने लंबे समय बाद उनके मोबाइल वापस मिल पाएंगे, लेकिन स्थानीय पुलिस की मेहनत से मोबाइल बरामद कर उन्हें सौंप दिए गए मोबाइल प्राप्त करने पहुंचे क्षेत्रवासियों ने कहा कि सितारगंज पुलिस ने मेहनत और तत्परता दिखाते हुए उनके खोए हुए मोबाइल तलाशकर वापस किए हैं। इसके लिए उन्होंने सितारगंज कोतवाली के समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
