रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज। भारतीय जनता पार्टी सितारगंज के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, सभासद सतीश उपाध्याय सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सतपाल महाराज के जन्मदिवस का यह अवसर सभी के लिए खुशी का दिन है और उन्होंने उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने वाहेगुरु जी से माननीय सतपाल महाराज जी के सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन तथा दीर्घायु की अरदास की।

