रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली को लेकर अभियान चलाया। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे 08 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए उनके मस्कान एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान बाबा सिंह, इकरार हुसैन, अभिषेक मंडल, सुनील मूढ़ा उर्फ सुमित, राकेश मूढ़ा, अमित मूढ़ा, रोहित मंडल तथा कमलेश एलिस बिल्ला को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों में कुछ आरोपी एनआई एक्ट की धारा 138, कुछ भादवि की विभिन्न धाराओं तथा एक आरोपी आयुध अधिनियम से संबंधित मामले में न्यायालय के वारंट पर वांछित था पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम् शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी, उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही, महिला उपनिरीक्षक बबीता टम्टा, अपर उपनिरीक्षक प्रेम सिंह बुरफाल, अपर उपनिरीक्षक कमलेश मेहरा समेत पुलिस टीम शामिल रही पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

