Spread the love

सितारगंज के वार्ड नंबर-2 में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा बड़े ही श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला सितारगंज के वार्ड नंबर-2 में नव निर्मित शिव मंदिर का निर्माण पूर्ण होने के बाद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई विद्वान ब्राह्मणों ने पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ संपन्न कराया। इस पावन अवसर पर वार्डवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर दीपचंद कौशल, नीरू गुप्ता, एम.पी. तिवारी, राकेश त्यागी बिंदेश जायसवाल रोशन लाल अग्रवाल संदीप शर्मा शिवकुमार मित्तल आरती देवल रोहित दुबे संदीप गुप्ता मिथिलेश दीक्षित संतोष गुप्ता सिडकुल से कंपनी का स्टाफसहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने नव निर्मित शिव मंदिर को क्षेत्र की धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए इसके निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की।

You cannot copy content of this page