सितारगंज प्रसिद्ध नगीना के रामलीला ग्राउंड सनातन धर्म मंदिर में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कांवड़ियों से मुलाकात करने पहुंचे। मंत्री के आगमन से कांवड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई नगीना मंदिर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं सौरभ बहुगुणा ने कहा में भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूं कि हर एक कांवड़िये की मनोकामना पूर्ण हो, सभी के दुख दूर हों और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बना रहे कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे से भी मुलाकात की और क्षेत्र के लोगों से संवाद किया। इस अवसर पर शिवपाल चौहान, सतीश उपाध्याय, सत्येंद्र दिवाकर, अविनाश वाल्मीकि, दीपक गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। नगीना मंदिर में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की मौजूदगी से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कांवड़ियों ने भी मंत्री के साथ मुलाकात कर खुशी जताई और बाबा भोलेनाथ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
