Spread the love

सितारगंज:(अश्वनी दीक्षित) ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस ने एक बार फिर नशे के खिलाफ जोरदार कार्रवाई करते हुए सिडकुल क्षेत्र के एमबीआर बॉर्डर सर्विस रोड तिराहे से कार सवार दो तस्करों को धर दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के अनुपालन में 18 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध कार यूके 06 एसी 1937 को रोककर तलाशी ली, जिसमें सवार दिव्येश कुमार (35 वर्ष) निवासी ज्योलीकोट, थाना तल्लीताल, जनपद नैनीताल और शैलेन्द्र बिष्ट (33 वर्ष) निवासी बागनाथ कॉलोनी, थाना मुखानी, नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में दिव्येश के कब्जे से 6.72 ग्राम तथा शैलेन्द्र के पास से 6.19 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 12.91 ग्राम पाई गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में एफआईआर संख्या 184/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनके आपराधिक इतिहास की गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह दानू, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल विनोद जोशी व अर्जुन नगन्याल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page