Spread the love


सितारगंज ग्राम सभा हल्दुआ में अचानक लगी भीषण आग से लगभग 15 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण तो पा लिया गया, लेकिन तब तक किसानों की करीब 15 एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।
आग की चपेट में आने वाले किसानों में देवेंद्र सिंह, अजमेर सिंह, शमशेर सिंह, वेणीराम और बाबूराम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी प्रभावित किसान छोटे और सीमांत किसान हैं, जिनकी आजीविका मुख्य रूप से खेती पर ही निर्भर है। फसल जलने से इन किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।घटना के बाद पीड़ित किसानों ने मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन और अधिकारियों से मुआवजे की मांग करते हुए आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई। किसानों का कहना है कि फसल जलने से उनके परिवार की जीविका चलाना मुश्किल हो गया है और बच्चों के पालन-पोषण पर भी संकट खड़ा हो गया है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

You missed

You cannot copy content of this page