बूथ संख्या 101 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
रिपोर्ट अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बूथ संख्या 101, दड़ा फार्म में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ जन्मदिवस मनाया। इस दौरान सभी साथियों ने अरदास कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। इसके बाद केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा ऊधम सिंह नगर के जिला महामंत्री अतेंद्र भुल्लर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने गुरु नानक देव जी से मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को लेकर बूथ स्तर पर भी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की और उनके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास की बात कही।इस दौरान बूथ संख्या 101 के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी रही।
