रुद्रपुर
श्री सिडकुल गणेश उत्सव समिति, पंतनगर द्वारा सिडकुल गणेश महोत्सव 2026 के उपलक्ष्य में आज होटल रेडिसन, रुद्रपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मनीष बिष्ट जी-एसडीम/ सिडकुल आर अम द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड श्री धर्मेंद्र कुमार जी एवं हेड-एच आर श्री विष्णु दत्त जी, राजेश मंडान जी- बजाज ऑटो उपस्थित रहे।
शिविर में सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 109 यूनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे — श्री गजेंद्र चौधरी जी, श्री अजय तिवारी जी, श्री संजय सिंघल जी,
श्री प्रदीप सांगवान जी, श्री शिखर सिन्हा जी,श्री मयंक श्रीवास्तव जी,श्री राजेश मिश्रा जी, दीपक सोनी जी, श्री मनोज सक्सेना जी, श्री एल.एम. जोशी जी, श्री दीपक सोनी जी, श्री रवि अग्रवाल जी, श्री कुशल अग्रवाल जी, श्री अमित गर्ग जी, श्री गौरव पांडे जी, रितेश मिश्रा, श्री अनिल वत्स जी, श्रीमती नीतिका जोशी जी,आशीष पुनिया ,हेमराज, मनीषा भट्ट, प्रवीन कुमार सहित सिडकुल की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा का भी प्रतीक है। रक्तदान शिविर में एकत्रित रक्त स्थानीय पार्क हॉस्पिटल ब्लड बैंक को सौंपा जाएगा। इस अवसर पर पार्क हॉस्पिटल-मेडिसिटी से श्री रोशन लाल सैनी जी डॉक्टर रसिका चंद और टीम उपस्थित रहे।
स्मृति ने रेडिसन के सीनियर श्री आशुतोष पांडे और रेडिसन टीम और सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
ज्ञात रहे सिडकुल गणित महोत्सव इस बार लगातार 15 बार सिडकुल परिवार द्वारा हर साल की तरह हरसोला से मनाया जा रहा है यह प्रोग्राम इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर से प्रारंभ हुआ हैं।सुबह शाम गणपति बप्पा की पूजा अर्चना के बाद रोजाना रात को कल्चरल प्रोग्राम होते हैं गणपति बप्पा की विसर्जन 18 सितंबर को ठीक 2:00 बजे होना सुनिश्चित किया गया है। श्री सिडकुल गणेश महोत्सव की तरफ से आप सब लोग सादर आमंत्रित हैं।
गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!
