Spread the love

रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

सितारगंज। महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और आत्महत्या के लिए आवश्यक साधन उपलब्ध कराने के मामले में सितारगंज पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ बंकिम सरकार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को सितारगंज बाईपास रोड पर एक टुकटुक में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को टुकटुक में सरस्वती और पवित्र सरकार के झुलसने की जानकारी मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सरस्वती ने टुकटुक के भीतर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत में सरस्वती को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 19 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई मृतका के पिता दयाल चंद्र मंडल की तहरीर पर कोतवाली सितारगंज में मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक को विवेचना सौंपी गई पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी जितेंद्र उर्फ बंकिम सरकार पूर्व से सरस्वती को जानता था और दोनों ने एक कंपनी में साथ काम किया था। पुलिस का कहना है कि जितेंद्र सरस्वती को पसंद करता था और उससे विवाह करना चाहता था, जबकि सरस्वती पवित्र सरकार को अपना प्रेमी मानती थी। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र चाहता था कि दोनों अलग हो जाएं।विवेचना में मृतका के मोबाइल फोन से घटना वाले दिन जितेंद्र के साथ हुई छह ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिलीं। पुलिस के अनुसार, रिकॉर्डिंग में पेट्रोल की व्यवस्था करने, बोतल में पेट्रोल भरने, लाइटर साथ रखने और तत्काल मिलने संबंधी बातचीत सामने आई।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि 15 अगस्त को वह मोटरसाइकिल से सरस्वती को लेकर सितारगंज आया था। यहां उसने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर भरा और वह पेट्रोल सरस्वती को दे दिया। इसके बाद सरस्वती के कहने पर वह पवित्र सरकार के टुकटुक के पीछे गया। गोल चौराहे से आगे उसने मोटरसाइकिल टुकटुक के सामने लगाकर उसे रोक दिया। सरस्वती पेट्रोल की बोतल और लाइटर लेकर टुकटुक में बैठ गई, जबकि जितेंद्र वहां से चला गया। बाद में उसे टुकटुक में आग लगने की जानकारी हुई पुलिस ने बताया कि CDR, मोबाइल फोन में सुरक्षित ऑडियो रिकॉर्डिंग, बयानों तथा अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के समग्र परीक्षण में जितेंद्र की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार, उसने सरस्वती को आत्महत्या के लिए आवश्यक साधन उपलब्ध कराया और घटना से ठीक पहले उसे पवित्र के टुकटुक तक पहुंचाया। इन तथ्यों के आधार पर उसके विरुद्ध धारा 108 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई पुलिस ने बताया कि मामले में महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी पवित्र सरकार उर्फ कनैया को पहले ही गिरफ्तार कर 15 सितंबर को जिला कारागार हल्द्वानी भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान जितेंद्र की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी 15 सितंबर को हिरासत में लिया गया और 16 सितंबर को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की भूमिका अलग-अलग पाई गई है और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है गिरफ्तार आरोपी: जितेंद्र उर्फ बंकिम सरकार पुत्र स्वर्गीय रबिंद्र सरकार, निवासी गोकुल नगरी, तहसील/ब्लॉक बिलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 27 वर्ष पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक/विवेचक जावेद मलिक, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह कोठियाल, कांस्टेबल कृष्ण चंद्र और कांस्टेबल प्रेम कनवाल।

You cannot copy content of this page