Spread the love

जनसंवाद के तहत विधायक बेहड़ ने सुनी जनसमस्याएं ग्राम खुरपिया में भूमिहीन परिवारों द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर चलाए जा रहे क्रमिक अनशन एवं आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ ने आंदोलनकारियों को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि भूमिहीन परिवारों को उनका वैधानिक अधिकार एवं मालिकाना हक दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस विषय को वे विधानसभा से लेकर शासन-प्रशासन तक कई बार उठा चुके हैं तथा इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी, मंडलायुक्त तथा मुख्यमंत्री को अनेक बार पत्र लिखकर भूमिहीन परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर भी इस विषय को उठाया गया, जिसके बाद राजस्व विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए,जब तक पात्र भूमिहीन परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा. बेहड़ ने कहा कि खुरपिया सहित पंतनगर की संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी, गोकुल नगर, तुर्कागौरी एवं अन्य क्षेत्रों में वर्षों से निवास कर रहे पात्र परिवारों को भूमि का मालिकाना अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि इसके लिए नियमों में संशोधन की आवश्यकता होगी तो उसके लिए भी हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबों को उनके अधिकारों से वंचित करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और सरकार को इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र समाधान करना चाहिए।उन्होंने आंदोलनकारियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उनकी लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं बल्कि गरीब, भूमिहीन और वंचित परिवारों के अधिकारों की लड़ाई है। इस संघर्ष में वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन में भी सहभागी बनेंगे। बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर नियमों के अनुरूप पात्र भूमिहीन परिवारों को भूमि एवं मालिकाना हक दिलाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबों के अधिकारों की रक्षा करना उनकी नैतिक एवं राजनीतिक जिम्मेदारी है। विधायक बेहड़ ने जनता संवाद एवं जनता दरबार के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए,इस दौरान ग्राम छिनकी के ग्रामवासियों ने गांव में पुलिया निर्माण कराए जाने सहित अन्य विकास कार्यों एवं स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। बेहड़ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

ग्राम दुपहरिया-पन्तपुरा के निवासी बनवारी लाल, दुर्गा प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, तुलसीराम, सतनाम, छोटेलाल, नाथूलाल, सहित समस्त ग्रामीणों ने आबादी के बीच स्थित विद्युत खंभों के स्थानांतरण की मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपा। बेहड़ ने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया।इसके अतिरिक्त शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे, सत्यवीर, मंजू रानी, रंजीत सहित संगठन के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर बेहड़ से मुलाकात की। विधायक बेहड़ ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि वे इस विषय को शासन स्तर पर मजबूती से उठाएंगे तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

You cannot copy content of this page