Spread the love


सितारगंज। विकास खंड सितारगंज के ब्लॉक सभागार में सोमवार को नवनिर्वाचित उपप्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी के.सी. बहुगुणा ने 69 उपस्थित उपप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के उपरांत उपप्रधान संगठन की अध्यक्ष तनुजा गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित उपप्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपप्रधानों को ग्राम पंचायत के कार्यों में उनका उचित अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर ग्राम प्रधान और विकास अधिकारी उपप्रधानों से बिना विश्वास में लिए कार्य कराते हैं, जो उचित नहीं है। यदि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो संगठन इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा।तनुजा गुप्ता ने कहा कि ग्राम प्रधान और उपप्रधान आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि ग्राम पंचायतों का समग्र विकास हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि उपप्रधानों के मानदेय की मांग को लेकर संगठन उच्च अधिकारियों से वार्ता करेगा। यदि इसके बावजूद मांग पूरी नहीं होती है तो उपप्रधान संगठन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायण, उपप्रधान संगठन की अध्यक्ष तनुजा गुप्ता, प्रधान संघ के अध्यक्ष रेशम सिंह डा कृष्ण सिह बलबीर सिह निर्मल सिह जसवंत सिंह सुरजीत कोर सतनाम सिह राशिद खान नवाजिश सुनीता देवी बिमला देवी रिकू राणा परमजीत सिह संजय विश्वास बकशीश सिह कंचन देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं उपप्रधान उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page