Spread the love



नारनौल शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गोगिया को “महाराणा प्रताप अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के बाद संस्था में खुशी की लहर दौड़ गई है और सभी साथियों ने उन्हें बधाई दी।
मनीष गोगिया ने इस सम्मान को पूरी टीम और सहयोगियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह अवॉर्ड सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जो हर समय नेक कार्यों में उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने बताया कि दिन-रात की मेहनत और समाज सेवा के प्रति समर्पण की बदौलत आज यह मुकाम हासिल हुआ है।
उन्होंने नारनौल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के प्यार और सहयोग से ही यह सम्मान संभव हो पाया है। साथ ही उन्होंने “नागौरी सेवा संस्थान” एवं सभी पदाधिकारियों का दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

You cannot copy content of this page