Spread the love


बाजपुर। ऊधम सिंह नगर के बाजपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में रविवार को शस्त्र लाइसेंस से जुड़े मामलों को लेकर सिख समाज की महापंचायत आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर से बड़ी संख्या में सिख समाज के प्रतिनिधियों और लोगों ने भाग लिया।महापंचायत के दौरान वक्ताओं ने शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइसेंस धारकों के खिलाफ गलत धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं तथा देर रात उनके घरों पर पहुंचकर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से समाज में भय और असंतोष का वातावरण पैदा हो रहा है।
सिख समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि 1 अगस्त तक इस मामले का संतोषजनक समाधान नहीं किया गया, तो पूरे ऊधम सिंह नगर में शासन-प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन एवं व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
महापंचायत में उपस्थित लोगों ने प्रशासन से समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि लोगों में व्याप्त भय और असंतोष का माहौल समाप्त हो सके।

You cannot copy content of this page