किच्छा। नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दीनदयाल चौक पर राज्य सरकार और एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के दौरान कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को रोककर कार्यक्रम में व्यवधान डालने का प्रयास किया गया। कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी पर नियम विरुद्ध कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में किच्छा में भी राज्य सरकार और एसएसपी नैनीताल के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,कांग्रेस ब्लॉक प्रमुख गुलशन सिंधी, कांग्रेस नेता ओम प्रकाश दुआ, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुनीता कश्यप वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बंटी पपनेजा एन यू खान सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
