सितारगंज के तिरंगा चौराहे पर खुले नए शराब के ठेके को लेकर विरोध तेज हो गया। भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और ठेका हटाने की मांग की सितारगंज के तिरंगा चौराहे पर खुले शराब के ठेके का भीम आर्मी ने विरोध किया। पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना था कि शराब का ठेका ऐसी जगह खोला गया है जहां पास में ही स्कूल, अस्पताल और तिरंगा चौराहा स्थित है। उन्होंने कहा कि यह स्थान सार्वजनिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है और यहां शराब का ठेका खोला जाना उचित नहीं है। उनका आरोप था कि मार्केट के बीच इस तरह के ठेके को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी और इसे तत्काल अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए धरने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था संभाली मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग के अधिकारी बृजेश जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मानकों के अनुसार शराब का ठेका गलत स्थान पर प्रतीत नहीं होता। हालांकि यदि किसी प्रकार की शिकायत या नियमों के उल्लंघन की बात सामने आती है तो विभाग इसकी जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा फिलहाल शराब के ठेके को लेकर विरोध जारी है। अब सभी की नजर प्रशासन और आबकारी विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।
