Spread the love

सितारगंज पश्चिम बंगाल में भाजपा पार्टी की जीत की खुशी में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साह दिखाया। सितारगंज के मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया हालांकि, इस खुशी के बीच एक भावुक पल भी देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद रीता बहुगुणा के पति के स्वर्गवास पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे इस जीत की खुशी में मिठाई वितरण और आतिशबाजी करना चाहते थे, लेकिन क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के फूफा के निधन के चलते फिलहाल सभी उत्सव कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बाद में आयोजित किया जाएगा भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की इस प्रचंड जीत पर सभी को बधाई दी और विश्वास जताया कि आने वाले 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश संवाल,आनंद बल्लभ भट्ट,ललित सक्सेना, सूरज नारायण, अमित रस्तोगी,हर्षित पांडे ,अजय गुप्ता, नवीन भट्ट, अभिषेक जैन, शिवम रस्तोगी, तरसेम सिंह ,मनजीत ज्ञानी, सौरभ सक्सेना, सौरभ अरोरा, बिना साहू, जानकी कोहली , श्रुति विश्वास,धर्मा देवी, आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page