जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं,डाक्टर राजेन्द्र कामरा समेत योगा टीम को किया सम्मानित
जनसंवाद के दौरान क्षेत्रवासियों ने लेफ्ट पाहानहर कवरिंग के कारण उत्पन्न जलभराव की गंभीर समस्या विधायक तिलक राज बेहड़ जी के समक्ष रखी। समीर बसे (किनारे बसे) लोगों ने बताया कि नहर कवरिंग के बाद उनके क्षेत्रों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस विषय में वे कई बार नगर पालिका को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। परिणामस्वरूप हर बरसात में उनके घरों के बाहर दूषित पानी जमा हो जाता है, जिससे सैकड़ों लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जनसंवाद कार्यक्रम में भी इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया और मांग की कि जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, नालों की सफाई एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराकर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। बेहड़ ने बताया उनके द्वारा भी कई बार इस विषय में नगर पालिका को अवगत कराया गया है और पानी निकासी का उचित प्रबंध कराये जाने की मांग की गयी है उन्होंहे इस विषय को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका को निर्देशित करने तथा शीघ्र उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। विधायक बेहड़ द्वारा किच्छा में निस्वार्थ चिकित्सा सेवा दे रहे डाक्टर राजेन्द्र सिंह कामरा को स्मृति चिन्ह देकर व शाल पहनाकर तथा योगा टीम को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया विधायक बेहड़ ने योग टीम के द्वारा सामाजिक कार्यो की सरहाना की इस दौरान राजकुमार तनेजा,रिंकू मल्होत्रा,गुलशन सिन्धी,दर्शन कोली,संजीव चौधरी,गुरचरण सिंह,हरभजन सिंह,दानिश मलिक,गौरव चावला,नितिन शर्मा आदि लोग जन संवाद के दौरान वार्ड नंबर 13 से संजीव मलिक, रफत सादात खान, इसरार, जैद अली आदि ने साइन मंजिल से ईदगाह तक लगभग 150 मीटर सड़क निर्माण की मांग की। उन्होंने बताया कि सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है।
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चीमा फार्म से छठ पूजा मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग अजय गंगवार, नीरज, गौरव राणा, सुरेंद्र राणा, दर्शन राणा, कमलेश सिंह, मुकेश गोपाल सहित अन्य क्षेत्रवासियों द्वारा की गई।
गंगोत्री विहार, लालपुर के निवासियों ने मंदिर की चोटी (शिखर) निर्माण की मांग रखी, ताकि धार्मिक स्थल का सुंदरीकरण किया जा सके। डायनेमिक सिटी कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी की सड़कों के निर्माण एवं मंदिर परिसर स्थित पार्क में शौचालय निर्माण कराने की मांग की।
राम ग्रीन कॉलोनी, लालपुर के निवासियों ने कॉलोनी की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।
बेहड़ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देने तथा शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।

