Spread the love

सितारगंज:(अश्वनी दीक्षित) सितारगंज से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां मीना बाजार रोड स्थित रोडवेज बस अड्डे पर खटीमा से आ रही बस में सीट को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक उग्र रूप ले बैठा और देखते ही देखते पूरा बस अड्डा हंगामे का अखाड़ा बन गया; प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नीली शर्ट पहने एक युवक, जिसने अपना नाम विकास और पता रतन फार्म नंबर 2, शक्ति फार्म बताया, बस में चढ़ते ही एक महिला सवारी के पास बैठने की जिद करने लगा, जबकि महिला अपने छोटे बच्चे के साथ पहले से सीट पर बैठी थी और उसने साफ इनकार कर दिया, इसी बात से नाराज युवक ने पहले अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर बस से नीचे उतरकर महिलाओं का वीडियो बनाने लगा, जिससे बस में मौजूद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी को घेरकर जमकर विरोध किया, हालात इतने बिगड़ गए कि नौबत धक्का-मुक्की और मारपीट तक जा पहुंची; बस चालक जग्गा और कंडक्टर ने बताया कि आरोपी ने उनके साथ भी बदसलूकी करते हुए हाथापाई की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए पूरी बस को सीधे थाना सितारगंज ले जाया गया, जहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि किसी भी यात्री ने लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया और बार-बार थाने के चक्कर लगाने की आशंका जताई, अंततः मौके पर ही आरोपी से माफी मंगवाकर मामला शांत कराया गया, जिसके बाद उसे बिना बस में चढ़ाए वहीं छोड़ दिया गया; इस घटना ने न केवल बस अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और यात्री व्यवहार को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

You cannot copy content of this page