Spread the love


जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा मंथन’ कार्यक्रम युवाओं एवं राज्य के नेतृत्व के बीच संवाद, विचार-विमर्श एवं सहभागिता का प्रभावशाली मंच बना। कार्यक्रम में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों में उत्साह तथा प्रेरणा का संचार किया। विद्यालय परिवार की ओर से माननीय मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पारंपरिक तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रशासन के अन्य विशिष्ट प्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रश्न उत्तर सत्र रहा, जिसमें विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 850 विद्यार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री के साथ सीधे संवाद किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रश्नों, विचारों, जिज्ञासाओं एवं भविष्य की आकांक्षाओं को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का सहजता एवं उत्साहपूर्वक उत्तर देते हुए उनके साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस अवसर ने विद्यार्थियों को न केवल अपने विचार व्यक्त करने का अवसर दिया, बल्कि राज्य के विकास और भविष्य को लेकर नई दृष्टि एवं प्रेरणा भी प्रदान की। ‘मुख्यमंत्री युवा मंथन’ पहल का उद्देश्य युवाओं एवं राज्य के नेतृत्व के बीच संवाद को सशक्त बनाना, युवाओं की आकांक्षाओं को समझना तथा उन्हें राज्य के विकास की प्रक्रिया से जोड़ना है। कार्यक्रम इसी उद्देश्य की सफल अभिव्यक्ति के रूप में सामने आया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान एवं स्नेह की प्रतीक एक सुंदर पेंटिंग स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की गई। यह पेंटिंग कार्यक्रम ने यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया कि उत्तराखंड की प्रगति में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके विचार, सपने और नवाचार राज्य के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। आज के युवा विद्यार्थी उत्तराखंड की विरासत के साथ भविष्य निर्माण हम अपने युवाओं के सपनों, विचारों और आकांक्षाओं के साथ मिलकर करते हैं।”
विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री युवा मंथन’ का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय अनुभव बन गया तथा युवाओं और नेतृत्व के बीच संवाद की एक सार्थक पहल के रूप में याद किया जाएगा।

You cannot copy content of this page