रुद्रपुर। पश्चिम बंगाल चुनाव में मतुआ संघ से जुड़े नेताओं की जीत पर ऑल इंडिया मतुआ संघ के जिला अध्यक्ष विधान पांडे के नेतृत्व में उधम सिंह नगर जिले के विभिन्न स्थानों पर मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम रुद्रपुर स्थित जिला कार्यालय, संजय नगर खेड़ा समेत कई क्षेत्रों में आयोजित हुआ।
इस दौरान उत्तर बनगा क्षेत्र से अशोक कीर्तनिया की जीत और मंत्री बनने पर खुशी जताई गई। वहीं मैत्री सेना के अध्यक्ष सोमा ठाकुर के बगधा विधानसभा सीट से जीत हासिल करने पर भी कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष विधान पांडे ने कहा कि यह जीत पूरे मतुआ संघ की जीत है। उन्होंने कहा कि संगतिपति शांतनु ठाकुर एवं हरिचंद-गुरुचंद के आशीर्वाद से संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है और भविष्य में भी जीत का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शांतनु ठाकुर के दिशा-निर्देशों में संगठन कार्य करेगा। साथ ही शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
कार्यक्रम में गोपाल विश्वास, आशिम विश्वास, विकास, जयप्रकाश, मंतोष, जो जो नाथ विश्वास, कविता मंडल, संध्या विश्वास, वीना बैरागी, अंगद विश्वास, हिमांशु दत्त सहित कई लोग मौजूद रहे।
