Spread the love

सितारगंज के मीना बाजार स्थित एक दुकान पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा दुकान स्वामी ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि उनकी दुकान सही स्थान पर बनी हुई है और उन्हें नाजायज तरीके से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उचित सुनवाई के उनकी दुकान हटाई जा रही है। वहीं उपस्थित दुकान स्वामी के भाई जमना साहू ने बताया कि हमारे द्वारा पहले ही नाले की जगह छोड़ दी गई थी लेकिन अब हम लोगों के साथ गलत किया जा रहा है मेरा भाई जयप्रकाश साहू मकान में नीचे रहता है और मैं ऊपर रहता हूं वहीं मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारी अपर सहायक अभियंता सतपाल ने बताया कि संबंधित दुकान स्वामी को विभाग की ओर से पूर्व में कई बार नोटिस दिए जा चुके थे, लेकिन उनके द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि नाले के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी, क्योंकि दुकान नाले की भूमि पर बनाई गई थी। इसी कारण प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो सके। दुकान में रखे जूते चप्पल व अन्य सामान को दुकान के ध्वस्त करने से पहले ही बाहर निकाल दिए गया जिससे कि किसी भी तरह का कोई नुकसान ना हो सके इसी को लेकर क्षेत्र वासियों का जमावड़ा भी लग रहा इस मौके पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन मौजूद रहा

You cannot copy content of this page