Spread the love

भारत विकास परिषद की महिला विंग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर के अंतर्गत हॉली चिल्ड्रन स्कूल में शहर की प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ अनु कौल आनंद एवं डॉ श्रेया गोयल के द्वारा बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया।डॉ अनु कौल आनंद ने बताया कि कैल्शियम युक्त आहार लेने से दांत सदैव सुरक्षित रहते हैं,अगर हम नियमित दांतों की सही सफाई और टाइम से ब्रश करें तो सही सुरक्षा से उम्र दराज तक दांत सुरक्षित रहेंगे।डॉ श्रेया गोयल ने बच्चों को टिप्स देते हुए कहा कि फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का उपयोग और सुबह एवं रात में सोने से पहले ब्रश करना,मीठे खाद्य पदार्थों से बचना,ब्रश के बाद फ्लॉसिंग करना,जीभ साफ रखें और हर 6 महीने में डेंटिस्ट से जांच कराएं। भरपूर पानी पिएं और कैल्शियम युक्त भोजन लें।आपके दांत स्वस्थ रहेंगे।इस मौके पर अध्यक्ष अमित गोयल,प्रांतीय संयोजक महेश मित्तल,सचिव मनीष मित्तल,अनंत प्रकाश शुक्ला,अविनाश जिंदल,महिला अध्यक्षा सीमा सिंघल,गीता पंत,कंचन मंडल,कीर्ति अग्रवाल सौम्या सिंघल,ममता गोयल,कोमल अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल,प्रियंका सिडाना, कार्यक्रम संयोजिका सीमा गोयल आदि उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page