22नवंबर को देहरादून में विशाल प्रदर्शन करेगा ऐक्टू
औद्योगिक मजदूर नेता कॉमरेड दिनेश तिवारी बने नये राज्य अध्यक्ष
यह आवाहन ऐक्टू राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड राजीव डिमरी ने किया। वे ऐक्टू राज्य काउंसिल मीटिंग को हल्द्वानी में संबोधित करते हुए किया।
राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड राजीव डिमरी ने कहा कि दिल्ली जंतर मंतर के स्टूडेंट आंदोलन की जीत ने पूरे देश के उत्पीड़ित समुदायों व मजदूर वर्ग आंदोलन को उत्साह से भर दिया है। लोकतांत्रिक अधिकार वापसी हेतु और सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र के लिए मजदूर आंदोलन को अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाना है। उन्होंने कहा कि पानीपत से लेकर नोएडा मानेसर उत्तराखंड की ओद्योगिक ठेका मजदूरों के स्वतः स्फूर्त आंदोलन ने मजदूरों की बुरी स्थितियों के समाधान की मांग पेश कर दी है। लेकिन मजदूरों को दमन लाठी जेल से भाजपा सरकारों ने लोकतांत्रिक अधिकार से विहीन दिखा दिया है। सरकार सम्मानजनक जीवन जीने के लायक़ न्यूनतम मजदूरी नहीं दे रही है और लड़ने का लोकतांत्रिक अधिकार भी नहीं दे रही हैं। मोदी के रहमो करम पे ही जनता को टिका दिया जाने का पैटर्न थोपा जा रहा है। जिसे “जेन जी”आंदोलन ने तोड़ दिया है। ऐसे में मजदूर वर्ग की जिम्मेदारी है कि अपनी अच्छी मजदूरी और अधिकार के लिए खुलकर सामने आए।
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार ने 36हज़ार रुपए को न्यूनतम वेतन घोषित किया है l
समूचा ट्रेड यूनियन आंदोलन 42हजार रुपए महीना की मांग कर रहा है। बोनस,esic बीमा हर मजदूर कर्मचारियों को गारंटी के साथ देने, आशा को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, सरकारी विभागों में ठेका आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारी के बराबर वेतन देने की प्रमुख मांगों को देश के मजदूरों किसानों का समर्थन है और इस हेतु पूरे देश में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ऐक्टू नेताओं से कहा कि मजदूरों वर्ग की मांगों को व्यापक रूप में प्रचारित करें।
राज्य काउंसिल मीटिंग को संबोधित करने हुए भाकपा माले के राज्य सचिव कॉमरेड इन्द्रेश मैखुरी ने कहा कि राज्य में मजदूरों की हालत विष्णुगढ़ पीपलकोटी हादसे में 8मजदूरों की अकाल मौत और दर्जनो के लापता होने से प्रकट हो गई है। राज्य सरकार हादसे की पूर्व अनुमान होने की सूचना के बावजूद thdc प्रबंधन की मनमानी पर रोक लगाने में विफल हुई है इतना ही नहीं मारे गए मजदूरों को 5लाख का मुवावजा की घोषणा जले पर नमक छिड़कने के बराबर है। सरकार और कंपनी प्रबंधन हादशाग्रस्त टनल में कितने लोग हादसे के समय मौजूद थे ये भी छुपा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को मृतकों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा तथा घायलों को 50 लाख रुपए की सहायता देने की मांग की ।
राज्य काउंसिल मीटिंग ने वरिष्ठ शिक्षक कर्मचारी मजदूर नेता कॉमरेड निशान सिंह हेडमास्टर के निधन से खाली हुए ऐक्टू राज्य अध्यक्ष के पद पर औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख मजदूर नेता कॉमरेड दिनेश तिवारी को सर्वसम्मति से चुना गया।
राज्य काउंसिल मीटिंग ने हाल में दिवंगत हुय अपने पूर्व अध्यक्ष कॉमरेड निशान सिंह ऐक्टू राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड आर एन ठाकुर की याद तथा पीपलकोटी हादसे में मारे गए मजदूरों को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रख मीटिंग शुरू की।
42हजार रुपए महीना न्यूनतम मजदूरी करने, esic का बीमा पर वेतन सिलिंग हटा सभी मजदूरों को esic लाभ देने, कम्पनियों व सरकारी विभागों से आऊट सोर्स ठेका प्रथा खत्म करने, स्थाई कर्मचारी की भांति काम करने वाले आऊट सोर्स ठेका कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारी के बराबर वेतन देने, हर मजदूर को आवश्यक तौर पर न्यूनतम 8.33 %बोनस दिए जाने की गारंटी, आशा आंगनबाड़ी भोजनमाता को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग के साथ 22 नवंबर को राजधानी देहरादून में विशाल प्रदर्शन जलूस होगा।
राज्य काउंसिल मीटिंग ने देर शाम तक चली अपनी मीटिंग में अपने अगले राज्य सम्मेलन को 2027 में भव्य रूप में आयोजित करने, राज्य कमेटी का बैंक खाते खोलने, नए सदस्यता सदस्यता लक्ष्य, जैसे सांगठनिक फैसले भी लिए।
मीटिंग में राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड राजीव डिमरी, भाकपा माले राज्य सचिव कॉमरेड इन्द्रेश मैखुरी, राज्य अध्यक्ष कॉमरेड दिनेश तिवारी, राज्य महामंत्री के के बोरा, राज्य उपाध्यक्ष कैलाश पाण्डेय, राज्य उपाध्यक्ष जोगेन्द्र लाल, राज्य उपसचिव विनोद कुमार राज्य कोषाध्यक्ष ललित मटियाली, उदय धामी, रीता कश्यप, किशन सिंह बघरी, सरस्वती पुनेठा, अनीता अन्ना, वीर भद्र भंडारी, मोहन सिंह महेश तिवारी, कमल सिंह, मनोज सिंह आर्य, धनसिंह गड़िया, चंदन नेगी, दीपक कांडपाल मुकेश जोशी, संजय कुमार , प्रकाश नेगी भीम सिंह, उत्तम दास, आदि समेत जिला नगर पदाधिकारी उपस्थित रहे
मीटिंग का संचालन राज्य महामंत्री के के बोरा ने अध्यक्षता दिनेश तिवारी ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन हल्द्वानी स्थित चेतना भवन में हुआ।
