सितारगंज (अश्वनी दीक्षित)नवरात्रि में श्री सनातन धर्म मंदिर में गूंज रहे माता के भजन, भक्ति में लीन हुईं महिलाएं सितारगंज। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है नवरात्रि के दूसरे दिन क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंचीं और माता रानी के भजन-कीर्तन में भाग लिया इस दौरान महिलाओं ने माता के भजनों पर नृत्य कर अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय वातावरण बना रहा महिलाओं ने सामूहिक रूप से माता रानी के भजन गाए और पूजा-अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। भजन-कीर्तन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया इस मौके पर उपस्थित लक्ष्मी अग्रवाल ने बताया कि आज नवरात्रि का दूसरा दिन है मंदिर में पूरे नौ दिनों तक इसी प्रकार भजन-कीर्तन किया जाता है। उन्होंने कहा कि माता रानी के भजन गाने और सामूहिक रूप से कीर्तन करने से मन को शांति मिलती है और आत्मिक सुख का अनुभव होता है। सितारगंज के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल श्री सनातन धर्म मंदिर में क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचकर माता की आराधना करती हैं नवरात्रि के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। पूरा मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों और भजनों से भक्तिमय हो रहा है।